धर्म-कर्म/मेले-पर्व

नैनीताल में फौजी ने रंजिश में की महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने दबोचा

17 08 2023 apharan 23503927 15053309

नैनीताल के रामनगर में पुरानी रंजिश के चलते सेना के जवान ने साथियों संग मिलकर 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे में तीनों को गिरफ्तार किया।

नैनीताल। जिले स्थित रामनगर से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते भारतीय सेना के एक जवान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 56 वर्षीय विमला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका का शव 10 नवंबर को छोई गांव स्थित उनके घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालत में मिला था। नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल राजपूताना राइफल्स में तैनात है। करीब साढ़े तीन से चार साल पहले मोहित के पिता गोविंद सिंह की हत्या हुई थी, जिसमें विमला देवी के दोनों बेटों को आरोपी बनाया गया था। इसी बात से नाराज होकर मोहित ने रामनगर के ही सैरान और मोहम्मद अबूजर के साथ मिलकर बदला लेने की साजिश रची। तीनों आरोपियों ने घर में अकेली रह रही विमला देवी पर लोहे के पने और डंडों से जानलेवा हमला किया।
दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियों ने घायल महिला को गाड़ी में डाला और तेज आवाज में गाने चलाते हुए धापला पुल ले गए। वहां उन्होंने विमला देवी को करीब आधे घंटे तक पानी में डुबोकर रखा और फिर से मारपीट की। हत्या करने के बाद आरोपी शव को वापस लाकर उनके घर के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की।
महिला की हत्या के बाद मुख्य आरोपी मोहित उनके दोनों बेटों को भी मारने के इरादे से चौखुटिया की ओर जा रहा था। हालांकि, पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और रास्ते में ही उसे दबोच लिया, जिससे एक और बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल कार, लोहे का पाना और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस इस जघन्य अपराध को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी