Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में डूबा व्यक्ति, SDRF के डीप डाइवर्स ने बरामद किया शव

देहरादून। आज सांयकाल में जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि एक कॉलर नाम शिवेंद्र चौहान द्वारा बताया गया कि राजपुर रोड जोहड़ी गांव के पास अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के निकट एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। उक्त सूचना पर रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

त्वरित कार्यवाही करते हुए SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु कोई सफलता नही मिल पाई। रेस्क्यू टीम कमांडर Hc मनोज जोशी द्वारा देखा गया कि उक्त व्यक्ति जिस पानी के गड्ढे में डूबा है वहां लोहे की एंगल है व पानी भी गंदा है , जिसमे प्रभावी सर्चिंग हेतु डीप डाइविंग टीम की आवश्यकता है। उक्त मांग पर SDRF की विशेषज्ञ डीप डाइविंग टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF के डीप डाइवर सुमित नेगी ने रात्रि के अंधेरे में ही अत्यंत विषम परिस्थितियों में तल तक डाइविंग कर लगभग 15 से 20 फीट गहराई से उक्त व्यक्ति के शव को रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि मृतक अपने अन्य साथियों के साथ यहां घूमने आया था। शाम के समय नहाते हुए अचानक व पानी मे डूबने लगा और देखते ही देखते पानी मे ही ओझल हो गया। साथी मित्र कुछ कर पाते इससे पहले व्यक्ति लापता हो गया था। ऐसे में मित्रों द्वारा तुरन्त इस बाबत सूचना पुलिस को दी गयी।

मृतक का नाम

विनोद लाल (29 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भरपूरी लाल निवासी थाना कीर्तिनगर
हाल निवासी तपोवन, रायपुर

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›