Report by : CWN Desk
Published at :
जनपद उत्तरकाशी: तपोवन में फंसे ट्रैकरों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तरकाशी। 31 मई 2023 को आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था की 07 सदस्यीय ट्रेकिंग दल तपोवन में फंस गया है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक पंकज घिल्डियाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हूई।

SDRF टीम द्वारा लगभग 24 किलोमीटर पैदल चलकर ट्रैकरों को खोज लिया गया। ट्रैकिंग दल में 01 गाइड, 03 ट्रैकर व 03 पोर्टर शामिल थे। यह ट्रैकिंग दल गंगोत्री से तपोवन की ओर जा रहा था की अचानक मौसम खराब होने के कारण सभी बीच रास्ते में फंस गये। SDRF द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ ट्रेकिंग दल को रेस्क्यू कर सुरक्षित गंगोत्री लाया गया।

ट्रेकरो का विवरण

1- राहुल चंदेल पुत्र रविन्द्र सिंह उम्र 38 निवासी रेस कोर्स देहरादून
2- मनोहर तोमर पुत्र सतेंद्र तोमर उम्र 28 निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश
3- देवेश तोमर पुत्र सतेंद्र तोमर उम्र 36 निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश
4- गाइड राकेश रावत निवासी भटवाड़ी
5- कृष्णा (पोर्टर) निवासी – नेपाल
6- गणेश, (पोर्टर)निवासी – नेपाल
7- तिलक, (पोर्टर)निवासी – नेपाल

मीडिया सैल SDRF

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›