Connect with us

नैनीताल

वन विभाग की गाड़ी खाई में गिरने से चालक की मौत, दो लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दमकल विभाग की टीम ने तीनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

कमल जगाती

नैनीताल- भावली से नैनीताल मार्ग में पाइंस शमशानघाट के समीप बीती देर रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार तीन लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए रुक गए। चालक सरकारी वाहन लेकर भवाली से नैनीताल की तरफ आ रहा था, कोहरे में विजिबिलिटी अत्यधिक कम होने के कारण वाहन सड़क से नीचे उतर गया। खाई होने के कारण वाहन काफी नीचे चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  Vote for Baini sena को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की अपील

वाहन से आ रही मदद की गुहार सुनकर लोगों ने पुलिस और 108 स्वास्थ्य सेवा को सूचित किया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर रस्सी के माध्यम से तीनों को सड़क तक पहुंचाया। चालक की गंभीर हालत देखकर उसे 108 एम्ब्युलेंस से नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक के दो साथियों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चालक नारायण क्वार्बी, गार्ड राजेंद्र वर्मा और श्रमिक देवेंद्र कुमार गाड़ी में बैठे थे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ.हासिम ने बताया कि चालक नारायण सिंह क्वार्बी मृतावस्था में लाया गया था। दोनों साथी घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय विद्यालय की निर्माणाधीन रिटेनिंग दीवार हल्की बरसक्त भी नहीं झेल पाई,25 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा

Select Language

Advertisement