Report by : CWN Desk
Published at :
हरेला महोत्सव का धूमधाम से उद्घाटन हुआ, डी.आई.जी. ने उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने दो दिवसीय हरेला पर्व महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान एक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे कुमाउँनी परिधान में निकले। शोभा यात्रा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र छोलिया नृतक और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राएं घाघरा पिछौड़ा पहनकर पहुंचे थे। हरेले के सम्मान में महिलाओं ने भी कुमाउँनी परिधान पहनकर शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। नयना देवी मंदिर के समीप गोवर्धन हॉल में शनिवार और रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों ने छोलिया का पाठ किया।
हरयाली, धान बुवाई और बरसात के आगमन को दर्शाने वाले इस त्योहार को नैनीताल की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर मनाया। सैकड़ों की संख्या में आई महिलाओं ने नाचते गाते शोभा यात्रा में भाग लिया और आने वाली पीढ़ी को एक ज़ुन्दर संन्देश दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›