Report by : कालू वर्मा
Published at :
गंग नहर में ऐसे बहकर आए फैक्ट्री गोदाम से ड्रम, आप भी देखिए

हरिद्वार। सलेमपुर-सुमन नगर मार्ग पर स्थित गंदे नाले के कोने पर एक कंपनी के गोदाम में रखे खाली और कुछ शैम्पू से भरे ड्रम तेज बारिश के बहाव में बह गए। तेज बारिश के चलते भूमि कटाव हुआ है। आधा गोदाम भूमि कटाव में बह गया है। गोदाम में रखे सैकड़ों ड्रम नदी में बह गए। पुल पर मौजूद लोगों ने ड्रम को पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन पानी का तेज बहाव ज्यादा था। नदी में बह रहे ड्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी मार्ग पर रपटे पर बारिश का पानी आने से पुलिस द्वारा इस रास्ते को बंद करा दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›