Connect with us

उत्तराखण्ड

डी एस पी बन महिला से लाखों ठगे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- मुंबई पुलिस का डी एस पी बन महिला से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। शहर के कुसुम खेडा गैस गोदाम रोड रेशमबाग प्रभात कॉलोनी के रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की 19 जून को एक अज्ञात व्यक्ति का उन्हें फोन आया है। उक्त व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई में किसी कंपनी को आपने पार्सल भेजा है जहां आपकी आईडी लगी हुई है। पार्सल में अवैध सामान का होना पाया गया है। जिसके बाद महिला ने कहा कि उसने कोई पार्सल नहीं भेजा है,महिला ने कहा यह मैंने नहीं किया है आप मुझे डीटेल्स बताइए। उक्त व्यक्ति ने कहा हम आपकी मुम्बई साइबर क्राइम से बात कराते हैं जहाँ पर DSP बनके मुझसे बात की गई एवं भयभीत किया गया। महिला ने की मुझसे कहा गया कि आपके ऊपर मानी लोडिंग और ड्रग्स केस बन रहा है, क्योकी आपका आधार कार्ड व नम्बर इन गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है। जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर मुम्बई पुलिस का एक ऑफिशियल लेटर भेजा जिसमें उन्होने बोला आपको 98726 रुपए दो बार धनराशी भेजना पड़ेगा जो की दोषारोपण सिद्ध ना होने पर 15 मिनट बाद जांच के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा। इस बात की किसी को भी सूचना देने पर आपके खिलाफ कानूनी कारवाई कर दी जाएगी। जिससे वह भयभीत हो गई और अकाउंट पर अपने और अपने बहन से ₹197452 ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद अपराधियों ने व्हाट्सएप पर भेजे गए अपने सारे डाक्यूमेंट्स को डिलीट कर दिया। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ आरोपियों के फोन नंबर पर फोन करने की कोशिश की तो उनका नंबर भी बंद जाने लगा। पूरे मामले में पीड़ित महिला ने मुखानी थाना ने मामला दर्ज कराया है। मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले को साइबर सेल को हस्तांतरित किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement