Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में ड्रग्स माफिया से मुक्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तर्ज पर सख्त कानून बनाने पर विचार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस को ड्रग्स माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार प्रदेश को ड्रग्स माफिया से मुक्त करने के लिए, नकल विरोधी कानून की तर्ज पर सख्त कानून बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस को ड्रग्स माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सचिवालय में स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन की बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को मजबूत किया जाएगा। आगामी 26जून को प्रदेश में वर्ल्ड एंटी ड्रग्स डे भव्य रूप से मनाया जाएगा। सीएम ने पुलिस विभाग को ड्रग्स के खिलाफ शपथ लेने का रिकॉर्ड बनाने का भी लक्ष्य दिया।
सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि प्रदशे में नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना, संचालन, उपचार व डॉक्टरों की व्यवस्था को गाइडलाइन तत्काल तैयार की जाए। वर्तमान में उत्तराखंड में निजी प्रयासों से 43 निजी नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं। सीएम ने कहा, वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को ‘ड्रग्स फ्री’ बनाएंगे। धामी ने पुलिस अफसरों-जवानों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति के साथ ही प्रशिक्षण के लिए भेजने को भी कहा। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेंटर को भारत सरकार ने उत्तरकाशी, श्रीनगर, चंपावत और अल्मोड़ा का चयन किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement