Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद, ग्रामीणों को यातायात में परेशानी हो रही

अल्मोड़ा- जिले में बीते दो दिनो से लगातार हो रही बारिश के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिल रहीं हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद हो गईं। इससे 30 से अधिक गांवों का यातायात से संपर्क कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान कई जगह भूस्खलन हुआ। इस दौरान मलबा गिरने से तोली-जिंगोली मोटर मार्ग, चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा, गजार-क्वैराली, रामपुर-कुनीगाड़ सड़क पर यातायात बंद हो गया। जिसके कारण 30 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूसरे, दूरस्थ या पैदल रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›