Connect with us

उत्तराखण्ड

राजभवन और स्कूलों को जाने वाला मोटरमार्ग चढ़ा भूस्खलन की भेंट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल– नैनीताल में महत्वपूर्ण राजभवन और स्कूलों को जाने वाला मोटरमार्ग चढ़ा भूस्खलन की भेंट। सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूटने से वाहनों की आवाजाही हुई बाधित।

सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूटने से वाहनों की आवाजाही हुई बाधित

नैनीताल में बीती रात से झमाझम बारिश हो रही है। यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीती रात की बारिश से राजभवन मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मल्लीताल मस्जिद से राजभवन को जोड़ने वाली सड़क डी.एस.बी.कैंपस के समीप भूस्खलन की चपेट में आ गयी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा के लिए एक पत्थर की दीवार लगा दी। विभागीय अधिकारियों ने सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द कर दिया है। इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। इस मार्ग से शेरवुड कॉलेज, ऑल सेंटस कॉलेज, सैंट जोसफ कॉलेज और सैंट मैरिज कॉलेज के अलावा लांग व्यू पब्लिक स्कूल व अन्य कॉलेजों को जाया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement