Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में तूफानी मौसम के कारण नैनीझील में नाव पलटी, उसमें सवार लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल में तूफानी मौसम के कारण नैनीझील में चल रही एक याट पलट गई। उसमें सवार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाव, हालांकि उनकी रक्षा के लिए तत्काल एक अन्य याट व बोट वहां पहुंच गई।
मौसम विभाग ने ऊत्तराखण्ड में हल्की बर्फबारी और बरसात की फोरकास्ट की थी। रविवार तक नैनीताल में मौसम बहुत अच्छा था। अचानक सोमवार सवेरे बादलों ने आसमान की आजादी हर ली। देखते ही देखते दोपहर एक बजे शहर में कोहरा छा गया। कोहरे के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने लगी। अचानक शुरू हुई तेज बरसात और हवा से नैनीझील में चल रही नाव और याट असहज हो गई। इनमें से हवा के रुख के विपरीत आई एक याट पलट गई, जिसे वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। याट में सवार लोगों के लिए तत्काल दूसरी याट पहुंची और उन्हें सुरक्षित निकालकर स्टैंड में पहुंचाया। बाद में याट भी झील के किनारे लाकर उसे सुधार लिया गया। बादलों और कोहरे ने शहर को अपने कब्जे में ऐसे कर लिया जोसे भरी दोपहर में रात हो गई हो। वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों के हैडलाइट जला लिए। मौसम के रुख को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोपहर से ही बंद कर दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›