Report by : CWN Desk
Published at :
युवती को नौकरी दिलाने के लिए दून बुलाकर होटल में दुष्कर्म

दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी के साथ ही एक अन्य युवक भी शामिल, मुकदमा दर्ज
देहरादून। यूपी के संभल जिले की युवती को नौकरी दिलाने के लिए दून बुलाकर एक होटल में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी के साथ ही एक अन्य युवक भी था।
इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि संभल निवासी युवती फेसबुक पर जुबेर मलिक नाम के युवक से मिली थी। जुबेर ने पीड़िता को दून में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी के झांसे में आई पीड़िता 17 जनवरी 2022 को दून पहुंची। आरोप है कि यहां जुबेर ने उसे आईएसबीटी क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहराया। अगले दिनभर उसे सद्दाम नाम के व्यक्ति के ऑफिस में बैठाकर रखा गया। वहां सद्दाम ने पीड़िता के शैक्षिक दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि सद्दाम रात करीब दो बजे एक होटल में लेकर गया। वहां गलत नीयत से देखा। पीड़िता ने धमकाया तो आरोपी होटल से चला गया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद जुबेर होटल में आया। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि जुबेर और सद्दाम के खिलाफ दुष्कर्म और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›