Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
एक ही बारिश में धूल गया लोनिवि का पेंच भरान अभियान


दो-तीन रोज में हुई बारिश में सड़कों की हालत जस की तस बनी

धानाचूली(नैनीताल)। अभी बरसात का सीजन शुरू ही हुआ उससे पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए पेंच भरान की स्थिति जस की तस बन गई है ।दो- चार रोज हुई बारिश में ही पहले की तरह गड्ढे बन चुके हैं। जिसमें यात्रियों व पर्यटकों को झटके खाने को मजबूर होना पड़ा है ।
आपको बताते चलें पिछले जून के अंतिम सप्ताह में लोक निर्माण विभाग ने धानाचूली, धारी और पदमपुरी आदि क्षेत्र गड्ढो पर पेंच भरान का कार्य करवाया था । पिछले तीन चार रोज से हुई बारिश में फिर से गड्ढो को उजागर कर दिया है। इससे यह लगता है कि ठेकेदार द्वारा किस गुणवत्ता से कार्य किया गया।पहले जहां पर गड्ढे थे उनको विभाग द्वारा भरवाया गया था और फिर गड्ढे बन गए हैं। यहां आने वाले पर्यटको ,यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले में लोनिवि के जेई कमल साह ने बताया कि उक्त ठेकेदार द्वारा फिर से इन गड्डो में पेंच भरान किया जाएगा। इसके अलावा बरसात होते ही पदमपुरी से मनाघेर तक हॉट मिक्स का भी काम किया जाना है। जिसके टेंडर हो चुके हैं । इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सड़कों के किनारे बने कलमट और नालियों की सही ढंग से मरमत नही की जाएगी । तब तक सड़कों की स्थिति जस की तस बनी रहेगी ,और जगह जगह पानी की वजह से गड्डे ही बनेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›