Connect with us

नैनीताल

डीएम वंदना का निरीक्षण दौरा: जन समस्याओं पर सख्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कई को अधिकारियों लगाई कड़ी फटकार
धानाचूली /मुक्तेश्वर। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को धारी, रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर जन समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने इस दौरान कुमाऊँ वाणी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से बातचीत की और जन शिकायतें भी सुनीं।
उन्होंने सूपी पटवारी को फटकार लगाते हुए कहा कि “पटवारी जमीन बिकवाने के लिए नहीं हैं।” उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटवारी सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना किसी भी जमीन की नापजोख नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने सरकारी जमीनों के नक्शे खोलकर पैमाइश करने और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिला प्राधिकरण सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमणों की जांच करे। मुख्य सड़कों से सटे होटलों में पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। वहीं जैन मंदिर के पास सड़क पर अवैध निर्माण की जांच करने को भी कहा। उन्होंने रोड सेफ्टी ऑडिट टीम गठित करने के निर्देश दिए, जिसमें पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल होगी।

शिक्षा और उद्यान विभाग को मिले निर्देश

धानाचूली। डीएम वंदना ने पीएम श्री रा.इं.का. कसियालेख में खेल मैदान के प्रस्ताव और चारदीवारी निर्माण को शीघ्र मंजूरी देने को कहा। साथ ही वन पंचायत बूढ़ी बना की भूमि को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा विकसित एप्पल ऑर्चर्ड का निरीक्षण किया और बागवानों से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान युवा बागवान आनंद सिंह ने बताया कि उन्हें बागवानी के लिए विभागीय अनुदान नहीं मिला है, जिस पर डीएम ने तत्काल अनुदान राशि जारी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी नव ज्योति श्री रामलीला कमेटी, बूढ़ी बना पहुंचीं, जहां कमेटी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया।

यह भी पढ़ें 👉  गातार हो रही बरसात के कारण सीवर लाइन का पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुस गया

होटल व व्यापार मंडल के साथ बैठक
धानाचूली। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कसियालेख में डीएम ने होटल एसोसिएशन व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे होटल व होम स्टे बंद किए जाएं, और जो अन्य मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिया कि जांच अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
डीएम ने भटेलिया में हाइटेक शौचालय को जिला पंचायत नैनीताल से संचालित करने के निर्देश दिए, जबकि आउटलेट संचालन ग्राम विकास विभाग को सौंपने को कहा।
उन्होंने भटेलिया में यात्री प्रतीक्षालय का शीघ्र निर्माण, क्राफ्ट सेंटर सरगाखेत में चल रहे रेस्तरां की जांच, लोनिवी पार्किंग की सुधार व्यवस्था, और भटेलिया-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग में पेचवर्क व क्रैश बैरियर सही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के सोमेश्वर के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे दूसरे श्रमिक की भी मौत

पेयजल पर सख्त निर्देश

धानाचूली। डीएम वंदना ने शशबनी पेयजल योजना को शीघ्र दुरुस्त करने के साथ सभी होटल और ग्रामीण उपभोक्ताओं तक दीपावली से पहले जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
चौखुटा में एक बुजुर्ग की शिकायत पर उन्होंने जल संस्थान के ईई को सख्त निर्देश देते हुए कहा, “जब तक बुजुर्ग के घर पानी नहीं पहुंचेगा और वीडियो सबूत नहीं भेजोगे, तब तक मेरी दीपावली पूजा नहीं होगी।”

सड़कों की बदहाली पर नाराज़गी
धानाचूली। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने पीएमजीएसवाई की सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने एसडीएम को जांच रिपोर्ट भेजने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
साथ ही भटेलिया वाइन शॉप को 100 मीटर दूर स्थानांतरित करने के लिए एसडीएम धारी व आबकारी विभाग की संयुक्त जांच टीम गठित करने को कहा।
उन्होंने लोनिवी विभाग को सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने के भी सख्त निर्देश दिए।अपने दौरे के अंत में डीएम वंदना ने घसियारी होम स्टे, सुनकिया का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात डीएम रामगढ़ को रवाना हुई।
इस दौरान एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार धारी मनीषा बिष्ट, नैनीताल पूजा शर्मा , सुदर्शन शाही, बिक्रम बिष्ट, हरीश पनेरू, सहित कई विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement