Report by : CWN Desk
Published at :
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत, चालक हिरासत में

रामनगर। क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात टेडा रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व सभासद के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, लखनपुर निवासी प्रशांत रावत (32) पुत्र कृपाल सिंह रावत देर रात अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर भरत सिंह (30) सवार था, से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशांत रावत को गंभीर अवस्था में रामनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, भरत सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे भी हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतक प्रशांत की माता बिमला रावत नगर पालिका की पूर्व सभासद रह चुकी हैं। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रशांत की पत्नी और छोटी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे रामनगर में इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›