Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठ‍िकानों पर ईडी की छापेमारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई ठ‍िकानों पर तलाशी
देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठ‍िकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई ठ‍िकानों पर तलाशी ली गई है। बता दें, हरक स‍िंह रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। माना जा रहा है क‍ि ईडी की जांच राज्य के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी हुई है।
ईडी की टीम ने देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित हरक स‍िंह रावत के आवास पर छापेमारी की। हरक स‍िंह के करीबि‍यों के खि‍लाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अगस्त 2023 में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की तैयारी, नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Select Language

Advertisement