Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में एनआरआई की बुजुर्ग मां की घर में घुसकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रथम दृष्ट्या गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई, दरवाजे का कुंडा टूटा मिला
पिथौरागढ़। नगर के वड्डा चौकी क्षेत्र में इंग्लैंड में रहने वाले एनआरआई (नॉन रेसीडेंट इंडियन) की बुजुर्ग मां की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्ट्या गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस को दरवाजे का कुंडा टूटा मिला है। महिला के घर में किराये पर रह रहे दो नेपाली मूल के नागरिक फरार हैं, जिनपर हत्या का शक जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर वड्डा निवासी, माधुवी देवी (65) पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र चिलकोटी लंबे समय से गाजियाबाद स्थित फ्लैट में रहती थीं। उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है, जबकि पति की एक साल पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। रमेश चिलकोटी पूर्व फौजी थे, जो सेवानिवृत्ति के बाद गाजियाबाद में बस गए थे। माधुवी दिवाली पर्व के दौरान अपने मकान की साफ-सफाई और रंग रोगन करवाने यहां आई थीं। रविवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय महिला जब उनके घर में कामकाज करने पहुंची तो उसे दरवाजे का कुंडा टूटा मिला। वह अंदर गई तो माधुवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। वड्डा चौकी पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर महिला का शव को कब्जे में लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement