Connect with us

नैनीताल

रामनगर वन प्रभाग में जंगल में घास लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग में जंगल में घास लेने गई महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। महिला की मौत मौके पर ही हो गई थी।
बुधवार को टेड़ा गांव निवासी अनीता (45) पत्नी जसपाल सिंह दोपहर बाद जंगल में घास लेने के लिए गई थी। बताया कि देर शाम महिला के घर वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। बताया कि जंगल में हाथी की आहट पर लोगों ने उस स्थान के आसपास ही महिला की तलाश की। महिला का शव वहीं पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला को हाथी ने कुचला दिया था। रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि महिला की मौत हाथी के कुचलने से हुई है। घटना के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं इस घटना पर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करते हुए वन्यजीवों से सुरक्षा की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement