Report by : CWN Desk
Published at :
कोटद्वार में हाइवे पर अचानक आया हाथी, लोग अपने वाहनों से उतरकर जान बचाकर भागे, देखिए वीडियो

बच्चों में मची चीख पुकार, हाथी ने दौड़ाया तो मची यात्रियों में भगदड़
कोटद्वार
। दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग अब यात्रियों और जानवरों दोनो के लिए ही सुरक्षित नहीं रहा। आए दिन हाथियों के सड़क पर आने से कई हादसे हो रहे है, इसी कारण दो दिन पहले एक बाइक सवार की मौत भी हुई है। जिसके बाद अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे हाथी गाड़ियों और लोगों की तरफ भागता दिख रहा है।
हालाकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है पर आए दिन लोग भी बार बार मना करने पर भी हाथियों के निकट तक जाकर उन्हें परेशान करते है जिस कारण कई बार हाथियों द्वारा भी बौखलाकर हमला कर दिया जाता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›