Connect with us

उत्तराखण्ड

नवमी पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित, कर्मचारियों ने जताया आभार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश सरकार ने बुधवार, 1 अक्तूबर को नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले यह दिन निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में था। लंबे समय से विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही थी।
सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नवमी पर सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक और कोषागार बंद रहेंगे। इस निर्णय के बाद राज्य के कर्मचारियों और संगठनों में संतोष का माहौल है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे और सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सरकार ने कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मांग को पूरा किया है।
इस फैसले से प्रदेश में दुर्गा नवमी के पर्व पर श्रद्धालुओं और कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। सरकार का यह कदम धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को सम्मान देने वाला माना जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement