Connect with us

नैनीताल

दुकान की दीवार में सेंधमारी कर चोर फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- लालकुआं क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने व्यापारी नेता की दुकान की दीवार तोड़कर हजारों रूपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया । चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने  मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल में एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इधर चोरी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के लोग भी दुकान पर पहुच गए।
नगर क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड दो निवासी व्यापारी नेता संजय जोशी की कोतवाली से कुछ ही दूरी पर रेलवे फाटक के पास फोटो स्टूडियो की दुकान है। हर दिन की तरह वह मंगलवार को शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए इस बीच चोरों ने रात में दुकान की दीवार पीछे से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आज बुधवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर वह भौचक्के रहे गए।दुकान में पीछे की दीवार टूंटी हुई थी और अंदर का अधिकतर सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement