Report by : CWN Desk
Published at :
शिलापट पर अपना नाम न देखकर असहज हो गए बंशीधर भगत, देखें वीडियो

हल्द्वानी गौलापार स्थित ट्रांजिट कैम्प में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने किया लोकार्पण

कमल जगाती

नैनीताल। उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बीच की वार्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिलान्यास के दौरान पूर्व मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत शिला पटल पर अपना नाम अनुपस्थित देखकर असहज हो गए। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर ये बात रखी तो मंत्री ने तत्काल विशिष्ट अतिथियों की लिस्ट मंगवा ली।
नैनीताल जिले के गौलापार स्थित ट्रांजिट कैम्प में एक शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में पर्यटन और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान मंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री से भी लोकार्पण और शिलान्यास करने को कहा। विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने पर्दा हटाते ही गौर से अपना नाम देखा। लेकिन एक भी पटल पर उनका नाम नहीं था। विधायक भगत ने कहा कि उन्हें इस उद्घाटन के मौके पर किसने बुलाया, पहले इस बात की जानकारी दो ? पर्यटन मंत्री ने हालातों को भांपते हुए तत्काल वी.वी.आई.पी.लोगों की लिस्ट मांग ली। तभी मंत्री से किसी शख्श ने कहा कि विधायक नैनीताल सरिता आर्या भी अंदर टेंट में बैठी हैं, जिसपर मंत्री और विधायक ने उन्हें बुलाने को कहा।
दरअसल सोमवार को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत 24 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च कर योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। मंत्री तो प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता और तेजी से संतुष्ट दिखे लेकिन शिला पटल पर अपना नाम नहीं दिखने पर विधायक बंशीधर भगत असहज हो गए।

बाईट :- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री।(बाईट उद्घाटन से संबंधित है)

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›