Connect with us

नई दिल्ली

पत्नी के लिए हर रोज सजता है यह बुजुर्ग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

15 सालों से बिस्तर पर बीमार पड़ी है पत्नी, दिल को छू जाएगी दंपती की प्रेम कहानी
नई दिल्ली। दांपत्य जीवन में प्यार और एक-दूसरे का साथ क्या होता है अर्जेंटीना के एक बुजुर्ग की वायरल वीडियो समझने के लिए काफी है। बुजुर्ग की पत्नी बीमार है और बिस्तर पर पड़ी है। बुजुर्ग उसे देखने के लिए हर रोज सजता है, ताकि उसे सजा धजा देख पत्नी में जल्दी स्वस्थ होकर पति के साथ प्यार के पल बीताने का जज्बा जागे। अनूठी इस प्रेम कहानी का वीडियो
देखकर हर कोई हैरान है और बुजुर्ग की पत्नी की जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का बढ़ता आतंक: रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में दो लोगों पर हमले, क्षेत्र में दहशत का माहौल


अर्जेंटीना में रहने वाला ये बुजुर्ग की पत्नी 15 सालों से बीमार है। अब उसे डिमेंशिया भी हो गया है, जिससे उसकी याददाशत कम हो गई है। उसे सिर्फ अपने पति का चेहरा याद है। पति बीमार पत्नी का बहुत ख्याल रखता है। हर दिन पत्नी को देखने से पहले सजता-संवरता है। बालों पर कंघा फेरता है। सजने के बाद पत्नी के सामने जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या व धौलादेवी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सुधारने को उत्तराखंड छात्र संगठन का जिलाधिकारी को ज्ञापन

Select Language

Advertisement