Connect with us

नई दिल्ली

शहर में घूमा यमराज तो पुलिस एक्शन में आई 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चायनीज मांझा बिक्री रोकने के लिए पुलिस में की छापामारी


हरिद्वार। वसंत पंचमी नजदीक है। पतंगबाजी के लिए चायनीज मांझा इंसान ही पशु पक्षियों के लिए घातक साबित हो रहा है। मांझे की बिक्री पर रोक लगवाने के लिए शहर की सड़कों पर एक कलाकार आज यमराज की वेशभूषा में घूमा। इसके बाद पुलिस एक्शन पर आई और प्रतिबंधित चायनीज मांझे बेचने वालों की दुकानों पर छापामारी की। अब देखना है मंझे पर रोक लग पाती है या नहीं।
मांझे में उलझने के कारण लोगों एवं पक्षियों के घायल होने का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने आज पुनः चायनीज मांझे की अवैध बिक्री कर रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की।
थाना कनखल सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के दौरान पतंग एवं मांझा विक्रेताओं की दुकानों पर पुलिस टीम द्वारा औचक छापेमारी करते हुए क्षेत्र के लाटोवाली,  कुम्हारगढ़ा, पहाड़ी बाजार आदि क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।
उक्त अवसर पर चायनीज मांझा विक्रय करने पर कई दुकानदारों का पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए मौके से बरामद अवैध चाइनीस मांझे को नष्ट किया गया। विक्रेताओ को सार्वजनिक तौर पर इन चायनीज मांझा के कारण हो रही दुर्घटनाओं के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए चेताया गया कि चायनीज मांझा बेचते मिले तो कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement