Report by : CWN Desk
Published at :
सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित

हल्द्वानी। सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था के तत्वावधान में रविवार को लामाचौड़ स्थित ईसाईनगर के गुलमोहर हाउस में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण महिलाओं की आंखों की जांच कर उन्हें तत्काल नजदीक की नजर के लिए चश्मे उपलब्ध कराए गए।

सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित

ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों व नेत्र जांच की सुविधाओं के अभाव में अनेक महिलाएं नजर कमजोर होने के बावजूद असमर्थ रहती हैं। दैनिक कार्य जैसे दाल-चावल की सफाई, सिलाई-बुनाई, पठन-पाठन आदि में उन्हें कठिनाई होती है, किंतु घरेलू जिम्मेदारियों या आर्थिक कारणों से वे अपना उपचार नहीं करा पातीं। इसी समस्या को देखते हुए संस्था ने यह पहल की, ताकि महिलाएं अपनी दृष्टि की जांच करा सकें और आवश्यकतानुसार चश्मा प्राप्त कर सकें।

शिविर में डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सरोकार के रूप में यह सेवा कार्य किया। उन्होंने संस्था के सहयोग से महिलाओं की आंखों की जांच की और तत्काल चश्मों का वितरण किया। प्रथम चरण में लामाचौड़ क्षेत्र के ईसाईनगर तथा जयपुर पाडली-नाथुपुर की लगभग तीस महिलाओं को चश्मे प्रदान किए गए।

संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य एवं जनसेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, समाजसेवी मिथुन जायसवाल तथा संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›