Report by : CWN Desk
Published at :
काठगोदाम(हल्द्वानी)- काठगोदाम रानीबाग निवासी युवक पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि कोई अज्ञात सख्श ने उसकी बहन की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना ली गई है। उक्त सख्श इस आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। जिस कारण व परिवार तनाव में है। रिश्तेदारों व क्षेत्र के लोगो में उसकी खाफी बेजती हो रही है। परिजनों का कहना है कि तनाव के कारण उनकी बेटी कोई गलत कदम न उठा ले। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।