Report by : CWN Desk
Published at :
समाज सेवी हेमंत गोनिया ने घायल मदूर को अस्पताल पहुचा, गंभीर चोट से ग्रस्त था

हल्द्वानी- तिकोनिया चौराहे स्तिथ एक होटल में मजदूरी करने वाला एक व्यक्ति कुछ रोज पुर्व गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर अंजान होने की वजह से वह अपना उपचार नही करा पा रहा था और न कोई उसकी मदद कर रहा था। ऐसे में समाज सेवी हेमंत गोनिया सामने आये और घायल मजदूर को उपचार हेतु अस्पताल ले गये।

समाज सेवी हेमंत गोनिया ने घायल मदूर को अस्पताल पहुचा, गंभीर चोट से ग्रस्त था


हेमंत ने बताया कि कृष्ण सिंह कार्की निवासी नेपाल हाल निवासी हल्द्वानी तिकोनिया चौराहे पर होटलों पर बर्तन मांज कर मजदूरी करता है व दुकान के बाहर ही सो है। कुछ दिन पुर्व वह फिसल कर गिर गया उसके कंधे और हाथ पर गंभीर चोट आई। वह पिछले 3 दिनों से लोगों से इलाज के लिए कह रहा था किसी ने उसकी मदद नहीं करी वह दर्द के मारे रो रहा था। अंजान शहर होने के कारण वह अपना उपचार नही करा पा रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुर्व पार्षद राजेन्द्र नेगी ने दी। सूचना मिलने पर वो राजू नेगी के साथ मौके पर पहुंचे व घयल को 108 सेवा से राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। उसका संपूर्ण इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण जोशी ने निशुल्क कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›