Connect with us

हल्द्वानी

मेहनत न करनी पड़े हल्द्वानी में युवक बन गया किन्नर, अब असली किन्नरों के बन गया सिरदर्द

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दबंगई कर असली किन्नरों के इलाके में मांगता है नेक, विरोध करने पर देता है जान से मारने की धमकी
हल्द्वानी। हल्द्वानी में मेहनत न करना पड़े और नेक मांगकर पेट भरने के लिए एक युवक ने अपना लिंग ही बदल दिया। युवक ऑपरेशन करवाकर किन्नर बन गया। किन्नर बनकर नेक मांगने के साथ वह असली किन्नरों के लिए सिरदर्द बन गया है। असली किन्नरों को ब्लैकमेल कर रहा है। किन्नरों ने उसकी शिकायत पुलिस से की है।
ऑपरेशन से किन्नर बना एक युवक असली किन्नरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। उसने न सिर्फ किन्ररों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी, बल्कि अब वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। किन्नर ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
वार्ड 25 आजाद नगर काठगोदाम निवासी कामिनी किन्नर का कहना है कि वह यहां राहुल उर्फ काजल किन्नर, राधिका किन्नर, चांदनी किन्नर, रेखा किन्नर के साथ रहती है। हल्द्वानी, लालकुआं, चोरगलिया, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और तीनपानी क्षेत्र में बधाइयां देने व नेग मांगने का काम करते हैं।
आरोप है कि काठगोदाम निवासी एक किन्नर आपराधिक किस्म का है। वह अपना लिंग परिर्वतन कराकर किन्नर बना है। आरोपी दबंगई से उनके इलाके में नेक मांगता है। उसके पास उनकी आपत्तिजनक वीडियो हैं। वीडियो के दम पर वह उन्हें ब्लैकमेल करता है और जब विरोध किया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी किन्नर बनकर अवैध वसूली करता है और इसका विरोध करने पर वह आत्महत्या की धमकी देता है। साथ ही सुसाइड नोट छोड़कर उन्हें फंसाने की बात भी करता है। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement