नैनीताल

प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर परिसर का होगा सुंदरीकरण, बहुमंजिला पार्किंग भी बनाई जाएगी

मानसखंड मंदिर माला मिशन में कैंचीधाम में 28.15 करोड़ रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य
देहरादून। मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल कुमाऊं क्षेत्र के प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर परिसर का सुंदरीकरण तो होगा ही, वहां मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही बहुमंजिला पार्किंग भी बनाई जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को कैंचीधाम में 28.15 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की व्यय वित्त समिति की बैठक में इसके निर्देश दिए।
सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्हें बताया कि प्रस्तावित कार्यों के लिए फार कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से डीपीआर तैयार कराई गई।
मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट में मंदिर परिसर के सुंदरीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विकास तथा बहुमंजिला पार्किग निर्माण के साथ ही विजिटर सेंटर, वाहन चालकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, मंदिर परिसर में पूर्व में निर्मित पुल के अतिरिक्त एक और पैदल पुल निर्माण से संबंधित कार्य को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सी रविशंकर समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी