Connect with us

हल्द्वानी

किसान मोर्चा 24 से 30 नम्बर तक नमो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करेगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमल जोशी (मुनि) ने कहा, प्रतियोगिता अयोजित कराने के लिए 5 सदस्य कमेटी बनाई गई
हल्द्वानी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनीताल द्वारा होटल प्रेम टावर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमल जोशी (मुनि) ने कहा कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान राजकुमार चाहर जी व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान जोगेंदर पुण्डीर जी के संयोजन में किसान मोर्चा 24 से 30 नम्बर तक नमो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करेगा।
प्रदेश में कबड्डी प्रतियोगिता अयोजित कराने के लिए 5 सदस्य कमेटी बनाई गई है। जिसके संयोजक जोगेन्द्र पुण्डीर जी, प्रदेश मीडिया संयोजक कमल जोशी (मुनिजी) प्रदेश सोशियल मीडिया प्रमुख विकास शर्मा जी एवं दो वरिष्ठ खिलाड़ी रहेंगे।
नैनीताल जिले में कार्यक्रम संयोजक संदीप कुकसाल जी रहेंगे और अपने साथ जिला मीडिया प्रमुख व जिला सोशियल मीडिया व अन्य दो खिलाड़ियों की कमेटी बनाएंगे। पूरे प्रदेश में ऐसे ही जिला स्तर में कमेटी बनेगी। 24 नवम्बर से 30 नवम्बर तक पहले चरण में जिले के सभी मण्डलों के बीच कब्बड्डी होगी।फिर विजयी टीम जिले का नेर्तत्व करेगी और देहरादून में प्रदेश में पहुंची सभी जिले की टीम के साथ कबड्डी खेलेगी। प्रदेश में जीतने वाली टीम को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर धामी जी व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान महेंद्र भट्ट जी व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्रीमान जोगेंदर पुंडीर जी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल मुनिजी जी ने बताया कि किसानों को खेल के माध्यम से जोड़ने का प्रयास और मोदीजी की जनकल्याण की योजना को हर किसान तक पहुचाने का कार्य किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और इस कब्बडी प्रतियोगिता कार्यक्रम के संयोजक संदीप कुकसाल ने कहा की जिले प्रतियोगिता में विजय होने वाली  टीम को शील्ड और 11 हजार रू  की नगद धनराशि प्रदान की जाएगी। जो देहेरादून में अयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी ।
प्रत्रकार वार्ता में आनंद सिंह दर्मवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह, गोविन्द मनराल, मदन रावत, गणेश दत्त कांडपाल, विजय लोहनी, नीरज बिष्ट, दिनेश सुयाल आदि लोग उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement