Connect with us

नैनीताल

कोसी नदी में बेटे को बचाने के प्रयास में पिता डूबा, रेस्क्यू अभियान जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कोसी नदी में नहा रहे अपने 12 वर्षीय बेटे को बचाने की कोशिश में एक पिता की दर्दनाक तरीके से डूबने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार दोपहर की है जब देघाट निवासी 45 वर्षीय खीमराम, जो अपने बेटे प्रियांशु के इलाज के सिलसिले में रामनगर पहुंचे थे, हादसे का शिकार हो गए।

खीमराम का भाई ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में काम करता है। रविवार को खीमराम अपने बेटे के साथ वहीं पहुंचे थे। सोमवार को दोपहर में वह कोसी नदी में नहाने गए। इस दौरान उनका बेटा पानी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को डूबते देख खीमराम उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन खुद गहरे भंवर में फंसकर लापता हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बाहरी राज्यो से आने वाले निजी वाहनों को देना होगा ग्रीन सेस

घटना को देख बच्चे ने शोर मचाया और लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल प्रभारी उमेश परगाई ने बताया कि जिस स्थान पर खीमराम डूबे, वहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा है। दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी हत्यारा गिरफ्तार

घटना की जानकारी एसडीआरएफ को दे दी गई है और उनकी टीम भी जल्द ही सर्च अभियान में शामिल होगी। नदी में जल स्तर अधिक होने और गहराई ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement