Connect with us

नैनीताल

रामनगर में दो युवकों ने लगाई फांसी, एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर: नगर में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों द्वारा फांसी लगाने की घटनाएं सामने आईं। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों मामलों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

पहली घटना ग्राम ढिकुली की है, जहां मंगोली, नैनीताल निवासी 25 वर्षीय मोहित पांडे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहित यहां अपने भाई दीपू पांडे के साथ रेस्टोरेंट चलाता था। शनिवार को जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर मोहित को फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कोर्ट ने सुनाया फैसला, वृद्ध सास की सेवा करना बहू का कर्तव्य है

दूसरी घटना भवानीगंज मोहल्ले की है, जहां 38 वर्षीय सुरेश अधिकारी पुत्र स्वर्गीय पान सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते सुरेश को फंदे से उतारकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों में दोहरी मतदाता सूची पर सख्ती बरकरार रखी, आयोग का सर्कुलर असंवैधानिक घोषित

फिलहाल दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज में मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Select Language

Advertisement