Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में गोवा बीच पर नहाते समय पंजाब का युवक गंगा में बहा, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा की हरिद्वार में बची जान

देहरादून। रविवार दोपहर तेज बारिश के चलते शांति विहार नाले में जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे दो मासूम बच्चे बह गए। हादसे में एक बच्चे की जान बचा ली गई, जबकि दूसरा बच्चा मौत के मुंह में समा गया। रायपुर थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, दोपहर करीब 2:45 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि 12 वर्षीय सलमान पुत्र टिंकू अंसारी, निवासी जैन प्लॉट वाणी विहार, रायपुर, बरसाती नाले में नहा रहा था। इसी दौरान नाले में आए तेज बहाव में वह बह गया।

सलमान को बचाने के लिए 10 वर्षीय आहिल पुत्र साहिद, निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर, ने भी नाले में छलांग लगा दी। लेकिन वह भी तेज बहाव में फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आहिल को नाले से बाहर निकालकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं सलमान की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे रहे। घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम उसका शव दून यूनिवर्सिटी रोड, मोथरोवाला (थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र) के पास बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना को दुखद बताते हुए बरसाती नालों के पास न जाने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›