Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल के पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर फड़ व्यवसायियों और नगर पालिका कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक

दोनों पक्ष एक-दूसरे की शिकायत लेकर कोतवाली भी पहुंचे
(कमल जगाती)
नैनीताल
। उत्तराखण्ड में नैनीताल के पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर फड़ व्यवसायियों और नगर पालिका कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली भी पहुंच गए।
फड़ लगाने को लेकर फड़ कारोबारियों और पालिका कर्मी बीच विवाद हो गया। इस दौरान फड़ कारोबारियों की पालिका कर्मी के साथ तीखी नोंक झोंक भी हो गई। बहस बढ़ने के बाद फड़ व्यवसायियों ने पालिका के प्रशासक और उपजिलाधिकारी के.एन.गोस्वामी से
पालिका कर्मी को हटाने की मांग की।
       बता दें कि पंत पार्क में हाईकोर्ट के एक निर्देशानुसार शाम को चार से लेकर शाम
6 बजे तक फड़ लगाने की अनुमति दी गयी है। मंगलवार शाम, समय से पहले फड़ लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उपज गया। नोंक झोंक के बाद फड़ व्यवसायी पालिका के प्रशासक के.एन.गोस्वामी के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। मल्लीताल कोतवाली में भी पालिकाकर्मी और फड़ समिति के अध्यक्ष की तरफ से शिकायत पत्र दिया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पंतपार्क में फड़ लगाने को लेकर अक्सर विवाद होते रहता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›