Connect with us

नई दिल्ली

ऋषिकेश में महिला पर्यटक गंगा में डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरियाणा अंबाला की थी पर्यटक, राफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा में गोल्फ कोर्स रैपिड के पास राफ्ट पलटने से महिला पर्यटक गंगा में डूब गई। राफ्टिंग गाइड और हेल्पर ने युवती को गंगा से बाहर निकाला। जिसके बाद युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी रूपा कुमारी (28) पुत्री दिनेश्वर सिंह ऋषिकेश घूमने आई थी। रविवार सुबह दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए निकल गई। फूलचट्टी की ओर आ रही राफ्ट लेवल थ्री प्लस के गोल्फ़ कोर्स रैपिड के पास पलट गई। इस दौरान रूपा कुमारी गंगा में डूब गई। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एम्स में चिकित्सकों ने रूपा कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना से की दिन की शुरुआत, देखें वीडियो

Select Language

Advertisement