Connect with us

नई दिल्ली

देवीपुरा सौड़ मार्ग के गड्ढों में मिट्टी से भरने से ग्रामीणों में आक्रोश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग में मुख्यमंत्री के आदेशों को लोनिवि ने दिखाया ठेंगा, ग्रामीणों ने दी आंदोलन ध चेतावनी

कोटाबाग। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने के आदेश भले ही जारी कर दिए हैं लेकिन कोटाबाग में मुख्यमंत्री के इन आदेशों को लोक निर्माण विभाग ने ठेंगा दिखा दिया है। इससे यहां के हजारों निवासियों को तमाम दिक्कतें आ रही हैं।
नैनीताल विधानसभा के देवीपुरासौड मोटर मार्ग डामरीकरण के स्थान पर मिट्टी से गड्डे भरे जाने से यहां ग्रामीणों ने विरोध किया है।पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृपाल बिष्ट ने बताया कि नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक के पूरे पहाड़ छेत्र को जिला मुख्यालय नैनीताल को जोड़ने वाले एकमात्र मोटर मार्ग देवीपुरासौड जो पहाड़ की 10 हजार आबादी को जोड़ता है, सड़क की स्थिति दयनीय है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग रामनगर द्वारा इस सड़क में गड्ढे भरने में डंपरो से मिट्टी ले जा कर भरी जा रही है। ऐसे में यहां वाहनों की दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। सड़क के किनारे की झाड़ियां तक विभाग द्वारा नही काटी गई है।कृपाल बिष्ट ने बताया कि अगर विभाग द्वारा मिट्टी हटाकर डामरीकरण से गड्ढे नही भरे गए तो आंदोलन और जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान हीरा बल्लभ बधानी,विपिन भट्ट,लाल सिंह,नवीन जोशी,कमला नेगी,गिरीश चंद्र,दीक्षा आर्य और पूर्व प्रमुख भारती बिष्ट आदि शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement