Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में मॉलरोड स्थित गोदाम में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मॉलरोड स्थित एक गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि भारी क्षति होने की आशंका उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मॉलरोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक गोदाम में शाम करीब सात बजे घटी। गोदाम में पुरानी लकड़ी और अन्य सामान रखा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने जब गोदाम से धुआं उठता देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

यह भी पढ़ें 👉  चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में सहयोग देने वाले वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक महेंद्र पाल सिंह ने नैनीताल पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया दौरा

आग लगने के संभावित कारणों को लेकर संदेह जताया जा रहा है। गोदाम के केयरटेकर प्रमोद सुयाल ने बताया कि यह गोदाम हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट का था, जिसमें पुरानी लकड़ी रखी थी। उन्होंने आशंका जताई कि गोदाम के आसपास अक्सर नशेड़ी आकर बैठते हैं और हो सकता है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट जलाकर फेंक दी हो, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील दिवस, कार्य दिवसों में सुनें आमजनों की समस्याएं और करें निराकरण: गर्ब्याल

हालांकि, आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राहत की बात यह रही कि दमकल की त्वरित कार्रवाई से आग ज्यादा नहीं फैल पाई और बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement