Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल जिले में तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (I.P.S.) ने नैनीताल जिले में तीन पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से किए हैं।

आदेश के अनुसार, सुमित पांडे, जो अब तक क्षेत्राधिकारी भवाली/ऑपरेशन के पद पर कार्यरत थे, उन्हें क्षेत्राधिकारी रामनगर/ऑपरेशन बनाया गया है। वहीं, प्रमोद कुमार शाह को क्षेत्राधिकारी नैनीताल/पुलिस कार्यालय नैनीताल से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी भवाली/क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय नैनीताल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, महेश जोशी, जो अब तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नैनीताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उन्हें क्षेत्राधिकारी नैनीताल/क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने इन स्थानांतरणों को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। एसएसपी मीणा ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›