Connect with us

उत्तराखण्ड

अग्निवीर भर्ती: रानीखेत में आज से शुरू, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में एक सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चंपावत) में एक नवंबर से 10 नवंबर तक होगी भर्ती रैली

देहरादून। सेना भर्ती निदेशालय (उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) के एडीजी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने सोमवार को देहरादून में मुख्य सचिव एसएस संधु व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से आगामी समय में राज्य में होने वाली सेना भर्ती रैली (अग्निवीर) के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि रानीखेत में अग्निवीर की पहली भर्ती रैली 20 जून से 15 जुलाई तक होनी है। इसके बाद कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) में एक सितंबर से 10 सितंबर तक और बनबसा (चंपावत) में एक नवंबर से 10 नवंबर तक भर्ती रैली होनी है।नपिछली भर्ती रैलियों में शासन-प्रशासन से सेना को मिले सहयोग पर उन्होंने आभार जताया। उम्मीद जताई कि आगामी भर्ती रैलियों के लिए भी राज्य सरकार, शासन व प्रशासन से बेहतर सहयोग मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के समय पर सत्यापन सुविधा के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव भी उन्होंने दिया है।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलाव की जानकारी सभी उम्मीदवारों तक सही समय तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे, वर्षारोधी आश्रय, परिवहन व्यवस्था, पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता आदि पर भी एडीजी ने शासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। कहा कि निर्धारित नियमों व मापदंडों का पालन करते हुए भारतीय सेना के लिए उपयुक्त अग्निवीरों का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हाथरस यूपी के प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या कर फरार नाबालिग बेटी व प्रेमी को हरिद्वार में पकड़ा

Select Language

Advertisement