Connect with us

उत्तराखण्ड

चलती बस का ड्राइवर बेहोश हुआ, यात्रियों में खलबली मची

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टला

हल्द्वानी- हल्द्वानी से दिल्ली यात्रियों को लेकर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का ड्राइवर चलती बस में अचानक बेहोश हो गया। बस मार्ग में असन्तुलि हो चलने लगी जिसे यात्रियों में खलबली मच गई और वह चीख़ पुकार करने लगे। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस यूके-04-पीए-1928 हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से दिल्ली के लिए निकली बस में 55 से अधिक सवारी थी। नैनीताल रोड टांडा जंगल पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई व बस का चालक स्टेयरिंग पर बेहोश हो गया। चालक के स्टेयरिंग पर लेट जाने और तेज रफ्तार अनियंत्रित बस से उसमें सवार यात्रियों के होश उड़ गए। बस में चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। यह देख बस में सवार असिस्टेंट कमांडेंट सीआइएसएफ सोनू शर्मा जैसे तैसे चालक की सीट तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर और अन्य यात्रियों की मदद से पहले चालक को सीट से हटाया। उसके बाद असिस्टेंट कमांडेंट से खुद चालक की सीट संभाली और बस में नियंत्रण करते हुए उसे सड़क किनारे रोक दी। जिसके बाद डरे सहमे यात्री बस से उतर व राहत की सांस ली। सूचना पर उत्तराखंड रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही पुलिस पहुंच गई। लोगों ने चालक और कंडक्टर का मेडिकल कराने की मांग की। जिस पर पंतनगर थाना पुलिस ने यात्रियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची रोडवेज की दूसरी बस से यात्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement