Report by : CWN Desk
Published at :
विधायक निधि की 4.70 करोड़ की पहली किस्त जारी

विकास कार्यों में आएगी तेजी, निधि के तहत सभी कार्यों की जियो टैगिंग की जाएगी
देहरादून। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त में प्रत्येक विधायक को 4.70 करोड़ रुपये की निधि जारी हुई है। शेष 30-30 लाख रुपये दूसरी किस्त में जारी किए जाएंगे।
वित्त वर्ष से विधायक निधि 3.75 करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है। इसी क्रम में ग्राम्य विकास विभाग ने बढ़े बजट के साथ निधि की पहली किस्त जारी कर दी है। बुधवार को अपर सचिव नितिका खंडेलवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 69 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 324.30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इसमें से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 70 लाख अनुसूचित जाति बहुल और 10 लाख की निधि अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में खर्च होगी। अब प्रति विधायक 30-30 लाख रुपए की निधि ही बची है जो अनुपूरक बजट के बाद जारी की जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निधि के तहत सभी कार्यों की जियो टैगिंग की जाएगी। साथ ही सभी स्वीकृतियां, खर्च व भुगतान का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निधि के तहत अधूरे निर्माण कार्यों को पहले पूरा करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही सभी खर्च इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने को कहा है। निधि के तहत गाइडलाइन में तय कार्य ही कराए जा सकेंगे

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›