Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट: छह पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, मैदानों में गर्मी छुड़ाएगी लोगों के पसीने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के छह जिलों में आज बुधवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - धामी सरकार ने किया सपना पूरा, 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली हुई है। मैदानी क्षेत्रों में धूप की वजह से एक बार फिर से गर्मी बढ़ सकती है। पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर धूप खिलेगी तो वहीं दूसरी ओर चोटियों पर बारिश की भी संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, 10 जून से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाओं के बीच बौछारें पड़ने और पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक बार फिर से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Select Language

Advertisement