Connect with us

नई दिल्ली

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का आज शपथ ग्रहण, आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ने आतिशी  को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। 
जानकारी के लिए बता दें कि राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं, मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर असमंजस बरकरार है।
आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। शुक्रवार देर शाम तक इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। संभावना है कि शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन से यह फाइल राजनिवास तक पहुंच सकती है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की मंजूरी राष्ट्रपति से मिल गई है। इसके बाद शनिवार शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। आतिशी पहले ही विधायकों, कार्यकर्ताओं से माला नहीं पहनाने की अपील कर चुकी है। वहीं, मंत्रियों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। अगर राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद यह फाइल उपराज्यपाल तक पहुंच जाती है तो शनिवार वह भी मुख्यमंत्री के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement