Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में सड़क किनारे लघुशंका कर रहे व्यक्ति पर झपटा बाघ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घायल अपने परिवार के साथ जा रहा था गांव, कार से उतरकर करने गया था लघुशंका
अल्मोड़ा।
दिल्ली से अपने परिजनों के साथ कार से अपने पैतृक गांव जा रहे 43 वर्षीय व्यक्ति पर अल्मोड़ा वन प्रभाग के दानापानी चरीधार के पास बाघ ने हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए परिजनों द्वारा रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया है।
रमेश के गले मे नाखूनों के गंभीर निसान लगे है, जिसमें कई टांके भी आये है। देर रात अपने अन्य 4 परिजनों के साथ रमेश खत्री दिल्ली से कार द्वार अपने पैतृक गांव गैरसैंण के लिए निकले थे। वहीं जब सुबह वह अल्मोड़ा के दानापानी से आघे चरिधार के पास पहुंचे तो वह पेशाब करने के लिए कार से उतरा तो तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया।
रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन प्रेम सिंह नेगी ने कहां कि ये दिल्ली से कल निकला था, आज सुबह अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले चरिधार के पास पेशाब करने के दौरान बाघ ने इस पर हमला करते हुए इसको 200 मीटर दूर तक खेंचकर ले गया। जिसमे वहां से गुजर रहे अन्य टैक्सी वालों के द्वारा शोर मचाने पर बाघ ने रमेश को छोड़ा। जिसमें उसके गले मे गंभीर नाखूनों के निशान हैं। वही परिजनों ने सरकार से लगातार बढ़ रहे बाघों व गुलदारों के हमले से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Select Language

Advertisement