Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में इस सर्द सीजन में पहली बार लगा कोहरा, घने कोहरे की चादर से वाहनों की रफ्तार थमी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।समूचे उत्तर भारत में इन दिनों कोहरे का प्रकोप है। उत्तराखंड के मैदानी इलाके भी कोहरे की मार झेल रहे हैं। शुक्रवार रात हल्द्वानी में सीजन के पहली बार कोहरा लगा। हालांकि दिन में धूप रही।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज से बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में लक्सर, रुड़की, पंतनगर और खटीमा कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई। इससे तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। घने कोहरे के कारण दृश्यता छह से चार मीटर तक रहने की आशंका है। देहरादून में भी कोहरे का असर ट्रेनों व हवाई सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। दून आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से एक से दो घंटे विलंब से पहुंच रही हैं। हालांकि, दून से जाने वाली उड़ानों पर फिलहाल कोई असर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपा नेता कमल मुनि जोशी को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से पंतनगर तक पीछा

Select Language

Advertisement