Report by : CWN Desk
Published at :
अब सिर्फ बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहेगा कर्फ्यू, बाकी जगह स्कूल सोमवार से खुले

मुख्यमंत्री धामी ने अतिक्रमण मुक्त कराई जगह पर बनभूलपुरा थाना बनाने की है घोषणा
हल्द्वानी।
बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में अतिक्रमण मुक्त जमीन पर पुलिस थाना बनेगा। जब तक इसकी तैयारी पूरी नहीं हो जाती तब तक वहां देखरेख चौकी का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल प्रभाव से वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।
सोमवार को हरिद्वार में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा प्रकरण का जिक्र करते हुए मंच से अतिक्रमण मुक्त भूमि पर पुलिस थाना बनाने की घोषणा की थी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि थाना स्थापित करने की प्रक्रिया में अभी समय लगेगा।
प्रस्ताव बनाने से लेकर फोर्स की तैनाती व अन्य तरह की औपचारिकताएं जल्द शुरू करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जब शासनादेश जारी नहीं हो जाता तब तक वहां देखरेख चौकी संचालित की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›