Report by : Paras Bisht
Published at :
जी-20 सम्मेलन के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान, पारंपरिक तौर तरीके से मेहमानों का भव्य स्वागत

पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 20 वीआइपी बसों से होटल के लिए रवाना हुए मेहमान

जी-20 सम्मेलन के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान, पारंपरिक तौर तरीके से मेहमानों का भव्य स्वागत

पंतनगर। जी-20 सम्मेलन के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गईं। 28 से 30 मार्च तक तीन दिन के लिए मेहमान पंतनगर एयरपोर्ट पर उतर गए हैं। दोपहर में पंतनगर एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों की फ्लाइट पहुंची। जिससे जी-20 समिट में शामिल होने के लिए 17 देशों से 38 प्रतिनिधि पहुंचे। उनके पहुंचने पर टीका लगाया गया। छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। यहां से 20 वीआइपी बसों ये विदेशी मेहमान होटल के लिए रवाना हुए।

जी-20 सम्मेलन के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान, पारंपरिक तौर तरीके से मेहमानों का भव्य स्वागत


जी-20 समिट में शामिल होने के लिए रसिया से चार, नाइजीरिया से दो, रिपब्लिक आफ कोरिया से एक, यूनाइटेड स्टेट आफ अमेरिका से दो, ब्राजिल से एक, पीपुल रिपब्लिक आफ चाइना से दाे, यूनाइटेड किंगडम से पांच, जापान से एक, फ्रांस से तीन, इटली से दो, साऊथ अफ्रीका से तीन, स्पेन से एक, आस्ट्रेलिया से एक, नीदरलैंड से दो, यूरोपियन संघ से दो, सऊदी अरब से चार और कनाडा से दो सहित कुल 38 प्रतिनिधि शामिल हैं।
पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर आने पर मेहमानों को तिलक लगाकर उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई। इसके बाद छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। यहां से मेहमान जर्मन हेंगर टेंट में गए।अतिथि पंतनगर एयरपोर्ट से सीधे रुद्रपुर के रेडिसन ब्लू होटल पहुंचेंगे। यहां से कुमाऊंनी के साथ अन्य व्यंजनों का लुत्फ लेने के बाद रामनगर के लिए रवाना हो

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›