Connect with us

उत्तराखण्ड

जी-20 समिट: सजा रामनगर, देखिए शहर के खूबसूरत नजारे..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर में आज से जी-20 समिट, आएंगे 66 देशी-विदेशी मेहमान

हल्द्वानी। रामनगर में आज यानी 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट में अपराह्न से विदेशी मेहमान पहुंच जाएंगे। मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर पहुंचेंगे। समिट में 36 विदेशी और 20 भारतीय सहित कुल 66 मेहमान होंगे।

विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में की गई है।
रामनगर के आमडंडा से लेकर ढिकुली तक वन क्षेत्र होने के चलते नेटवर्क की समस्या रहती है। विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए नेटवर्क की समस्या ना हो इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक टॉवर लगा दिए हैं। इन टॉवर को पेड़ों पर लगाया गया है, ताकि नेटवर्क की समस्या से विदेशी मेहमानों को न जूझना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी: चारधाम यात्रा रोकी गई, स्कूल बंद, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

जी-20 में भारत की प्राथमिकताएं

  • हरित, विकास, जलवायु वित्त और लाइफ।
  • त्वरित, समावेशी और लचीला विकास।
  • एसडीजी (सबस्टेनिबल डवलपमें गोल्स) पर प्रगति में तेजी लाना।
  • तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना।
  • 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान।
  • महिलाओं के नेतृत्व में विकास।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच नवम्बर तक होंगे छात्रसंघ चुनाव, चुनाव में लागू होगी लिंगदोह समिति की सिफारिशें
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement