Connect with us

नई दिल्ली

वन विभाग ने कई प्रजाति के पौधों का किया वितरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)। उत्तरी गौला रेंज में वन विभाग द्वारा पहाड़पानी में कैंट प्लान के तहत जमरानी बांध परियोजना के प्रतिपूरक के रूप में कैचमेंट क्षेत्र के ग्रामीणों को कई प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए।

सोमवार को पहाड़पानी में वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य व जिला पंचायत सदस्य दीपक मेलकानी के नेतृत्व में जमरानी बांध परियोजना के प्रतिपूवक के रूप में कैचमेंट क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को अखरोट ,पुलम,आडू व खुमानी प्रजाति के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिपं सदस्य दीपक मेलकानी, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्य, उप वन क्षेत्राधिकारी बच्ची सिंह बजेठा, पूरन चंद्र मेलकानी ,गंगा सिंह बर्गली, दीवान सिंह ,नीरज कुमार, राकेश जोशी ,सुरेंद्र सिंह सम्मल सहित कई महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement