Report by : CWN Desk
Published at :
ओखलकांडा में वन विभाग ने पौधों के साथ बाँटे कृषि यंत्र


दक्षिणी गौला वन क्षेत्र ओखलकांडा में आयोजित किया कार्यक्रम

ओखलकांडा(नैनीताल)। वन विभाग ने दक्षिणी गौला वन क्षेत्र अन्तर्गत वन विश्राम भवन ओखलकाण्डा में जमरानी बांध परियोजना के तहत् विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं कृर्षि यंत्र सैकड़ो ग्रामीणों को वितरित किये गयें।
यह जानकारी देते वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया ग्रामीणों को फलदार में नीबू, संतरा, सेब, अमरूद, कागजी नीबू, नाशपाती एवं आडू जबकि कृषि यंत्रो में दराती, कुदाल एवं फावड़ा आदि वितरित किये गये। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी गौला ललित कार्की द्वारा जंगल में आग लगने पर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में विभाग द्वारा जमरानी बांध परियोजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी ।


कार्यकम में रेंजर ललित मोहन कार्की उल्का फाउण्डेशन राजीव पाठक, दीपक बर्गली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, रवि गोस्वामी क्षेत्र पंचायत सदस्य, कमलेश बोहरा ग्राम प्रधान ओखलकाण्डा तल्ला, ग्राम प्रधान मटेला. ग्राम प्रधान रीखाकोट एवं वन विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›